Surprise Me!

El Nino Rain Alert: कमज़ोर पड़ेगा Monsoon! प्रशांत महासागर में अल नीनो हुआ मजबूत | IMD Weather

2026-08-18 11 Dailymotion

El Nino Rain Alert: प्रशांत महासागर में अल नीनो हुआ मजबूत, क्या मानसून पर लगेगा ब्रेक? | Oneindia Hindi
देश में मानसून की गतिविधियां जारी हैं, लेकिन प्रशांत महासागर में तेजी से मजबूत हो रहा अल नीनो सितंबर महीने में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लगा सकता है!
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय देश में कई वेदर सिस्टम सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण अगले 2-3 दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भी बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।
लेकिन इस राहत के बीच सबसे बड़ी चिंता अल नीनो (El Nino) को लेकर जताई जा रही है। प्रशांत महासागर के नीनो-3.4 क्षेत्र में समुद्री सतह का तापमान लगातार बढ़ रहा है और यह करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। यदि यह 2 डिग्री के पार जाता है, तो यह स्ट्रॉन्ग अल नीनो की श्रेणी में आ जाएगा। इसका सीधा असर अगस्त के अंतिम दिनों और सितंबर महीने में बारिश की रफ्तार कम करने के रूप में दिखेगा।

इसके अलावा, इंडियन ओशन डायपोल (IOD) पॉजिटिव तो है लेकिन अल नीनो के प्रभाव को बेअसर करने के लिए काफी कमजोर है। साथ ही मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन (MJO) भी भारतीय महासागर के बजाय पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में सक्रिय है, जिससे मानसून को अतिरिक्त बल नहीं मिल पा रहा है। मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, वर्तमान में बारिश सामान्य से करीब 13% कम है और सितंबर में इसमें बड़ी भरपाई होने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।


The Indian Monsoon is currently being driven by a low-pressure system over the Bay of Bengal, bringing heavy rainfall to UP, Bihar, Delhi-NCR, and Central India. However, the rapid strengthening of El Nino in the Pacific Ocean threatens to weaken rain activity towards late August and September. Watch this detailed weather report on Oneindia Hindi for insights into El Nino, IOD, and MJO predictions.


#ElNino #Monsoon2026 #WeatherUpdate #DelhiRain